गणतंत्र दिवस 2019: राजपथ पर दिखी देश की सांस्कृतिक विविधता, देखें तस्वीरें

26-01-19 02:59:00

नई दिल्ली। भारत आज अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर देश के सैन्य कौशल तथा सांस्कृतिक विविधता की झलक से सराबोर परेड राजपथ पर सुबह 10 बजे से शुरू हो गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और देशभक्ति के जज्बे से लबरेज माहौल में देश की सैन्य ताकत, वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी उपलब्धियों व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अद्भुत झलक आज दुनिया ने देखी।

परेड मेें भारतीय सेना की अलग-अलग रेजिमेंटों, सशस्‍त्र बलों और पुलिस बलों की टुकडि़यों ने भी परेड में भाग लिया। राष्‍ट्रपति ने परेड में शामिल हुई सैन्‍य दस्‍तों की सलामी ली।

राजपथ से ऐतिहासिक लालकिल तक निकली परंपरागत गणतंत्र दिवस परेड के दौरान अद्भुत नजारा दिखा।

विभिन्न झांकियों के जरिए दुनिया की सबसे अधिक सांस्कृतिक विविधता वाले देश भारत की संस्कृति, कला, संगीत, नृत्य और त्योहारों आदि का अद्भुत संगम देखने को मिला।

राजपथ से ऐतिहासिक लालकिले तक सड़क के दोनों ओर खचाखच भरे लोगों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को खूब सराहा। इनमें बड़ी संख्या में विदेशी भी थे।