वो भारतीय स्टार जिन्होंने हॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

04-02-19 04:16:00

दिल्ली में पले-बढ़े सूरज ने लाइफ ऑफ पाई जैसी बड़ी मूवी से शोहरत कमाई। इस मूवी के बाद सूरज के करियर ने रफ़्तार पकड़ी और सूरज ने एक बाद एक हॉलीवुड मूवी में काम किया। मिलियन डॉलर आर्म्स और बर्न योर मैप्स जैसी मूवीज में काम किया और फेमस हॉलीवुड सीरीज होमलैंड में भी नज़र आये।

यह नाम बॉलीवुड का नहीं, बल्कि हॉलीवुड का एक फेमस नाम है। इनका रियल नाम वेरा मिंडी चोकलिंगम है। यह अपने केली कपूर नामक किरदार के लिए जानी जाती है जो की 'द ऑफिस' सीरीज का भाग था। यह भारतीय महिला लेखक भी है। कलिंग आखिरी दफा फिल्म ‘ओशन्स 8’ में नजर आई थीं।

यूट्यूब पर अपना जादू दिखने के बाद लिल्ली ने काफी नाम कमाया है। काफी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी लिल्ली हाल ही में आये इंटरनेशनल म्यूजिक 'मैरून 5' के गाने 'गर्ल्स लाइक यू' में दिखी।

कुणाल कहने को लंदन में जन्मे थे, लेकिन परवरिश भारत में हुई। पॉपुलर सीरीज द बिग बंग थ्योरी में डॉ. राज खुथरापल्ली के किरदार में नज़र आये। कुणाल को लोगों ने काफी पसंद किया।

मुंबई। बॉलीवुड के ऐसे बहुत से कलाकार हैं जिन्होंने हॉलीवुड में बेहतरीन काम कर भारत का नाम रोशन कर शोहरत कमाई। इनमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और इरफान खान जैसे बड़े नाम हैं जिनको सब जानते हैं, लेकिंन कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं जिन्होंने इन सितारों से भी ज्यादा बड़े प्रोजेक्ट पर हॉलीवुड में काम किया है। इन एक्टर्स ने हॉलीवुड की कई पॉपुलर सीरीज और मूवीज में काम किया है।

फ्रीडा पिंटो ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल वर्ष 2007 से की, इसके बाद वह फिल्म स्लमडॉग मिलियेनर में नजर आई। 2008 टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म ने कैडिलैक पीपल्स चोइस अवार्ड जीता। गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2009 में फिल्म ने चार पुरस्कार जीते। फ्रीडा 'तृष्णा' और 'डेजर्ट डांसर' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखा चुकी हैं। फ्रीडा 'जंगल बुक' पर आधारित फिल्म 'मॉगली' में भी हैं। काम अभी भी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट पर कर रही है।

स्लमडॉग मिलीनियर से रातों रात पॉपुलर होने वाले देव पटेल बॉलीवुड में कम ही दिखे। इनका जादू हॉलीवुड में ज्यादा देखने को मिला। देव ने ऑस्ट्रेलियन मूवी 'लायन' में बेहतरीन काम किया। यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट भी की गई।