इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के प्यार में उम्र नहीं बनी दीवार

10-01-19 10:03:00

38 साल की करीना कपूर से 10 साल बड़े हैं सैफ अली खान (48 साल), लेकिन इनके प्यार में यह कभी बाधा न बन पाया।

प्रियंका चोपड़ा (36 साल) खुद से उम्र में 10 साल छोटे हॉलिवुड सिंगर निक जोनस (26 साल) के साथ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं और इस वजह से इन दिनों वह चर्चा में खूब छाई हैं।

इन दिनों फरहान अख्तर (45 वर्ष) टीवी सिलेब्रिटी और होस्ट शिबानी दांडेकर (38) के साथ इश्क फरमा रहे हैं और चर्चा है कि दोनों जल्द शादी रचाने वाले हैं।

सलमान खान की पूर्व भाभी और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (45 साल) इन दिनों अर्जुन कपूर (33 साल) के साथ अपने अफेयर को लेकर खूब चर्चा में हैं।

मलाइका के पूर्व पति अरबाज़ खान (51) भी इन दिनों गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (29 साल) के साथ अपने अफेयर की वजह से काफी चर्चा में हैं।