सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या की दूसरी शादी में पहुंचे बॉलीवुड के कई सितारे

13-02-19 02:24:00

मुंबई। इस शादी के सीजन में बॉलीवुड की तो कई शादिया देखने को मिली, लेकिन इस साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी पीछे नहीं रही। हाल ही में हुई रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्य की शादी में कई सुपरस्टार्स ने शिरकत की। बॉलीवुड से भी एक्टर्स शादी में पहुंचे।

सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने शादी कर ली है और उन्होने विशगन वंगामुड़ी को अपने जीवन का हमसफर बनाया है।

शादी चेन्नई के पांच सितारा होटल लीला पैलेस से हुई। इस मौके पर सौंदर्या ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी। वहीं विशगन साउथ की पारंपरिक वेश-भूषा में नजर आए।

सौंदर्या की यह दूसरी शादी है। शादी में सौंदर्या अपने बेटे के साथ नज़र आई।

शादी कृष्णा मंदिर में हुई और रिसेप्शन चेन्नई के 5 स्टार होटल लीला में हुआ। बॉलीवुड से काजोल और बोनी कपूर ने शिरकत की, वहीं मुकेश अम्बानी और नीता अम्बानी भी नज़र आये।