गुर्जर आरक्षण आंदोलन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि सरकार गुर्जर समाज के साथ वार्ता के लिए तैयार है।
राजस्थान की कांग्रेस सरकार में संसदीय सचिवों के गठन पर मुहर लगने वाली है। 11 या 12 फरवरी को नये संसदीय सचिव बनाये जा सकते है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 4 से 5 संसदीय सचिव बनाने का निर्णय ले सकते है।
पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के पुत्र संजय पहाड़िया का सोमवार को जयपुर में निधन हो गया। सूत्रों के अनुसार संजय पहाड़िया को शाम पौने पांच बजे ब्राड डेड की स्थिति में अस्पताल लाया गया था।