VIDEO: दिग्गजों के प्रचार के बावजूद नहीं बढा मतदान, राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी भी नहीं बना पाए माहौल

जयपुर: राजस्थान में इस बार लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4.74 फीसदी वोटिंग कम हुई है. खास बात है कि दिग्गजों के दौरों के बावजूद भी मतदान प्रतिशत नहीं बढ पाया. राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने जिन सीटों पर प्रचार किया .वहां भी वोटिंग कम हुई.

राजस्थान में दो चरणों में लोकसभा चुनाव की जंग समाप्त हो चुकी है. लेकिन मतदान के बाद अब दोनों सियासी दल घटे वोटिंग प्रतिशत को लेकर गुणा-भाग में जुटे हुए हैं. राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने खूब प्रचार किया लेकिन उसके बावजूद मतदान प्रतिशत नहीं बढा. राहुल गांधी ने दो सीटों पर,प्रियंका गांधी ने चार सीटों पर और सोनिया गांधी ने एक सीट पर प्रचार राजस्थान के रण में किया था. ऐसे में तीनों ने जिन 7 सीटों पर प्रचार किया वहां भी वोटिंग 2019 के चुनाव की तुलना में डाउन हुई. आईए ग्राफिक्स के जरिए बताते हैं गांधी परिवार के प्रचार वाली सीटों पर मतदान में कितनी गिरावट हुई..

सीट                       2019                     2024          अंतर
बीकानेर                 59.43                     54.41          -5.02
जोधपुर                   68.89                     63.89          -5.00
जयपुर                     68.48                    63.48          -5.00
दौसा                        65.50                    55.87          -5.63
जालोर                      65.74                     62.56          -3.18
अलवर                      67.17                     60.32          -6.84

इतना ही नहीं अध्यक्ष खड़गे ने जिन दो सीटों पर प्रचार किया वहां भी मतदान प्रतिशत में गिरावट दर्ज हुई. खड़गे ने चितौड़गढ और जयपुर में दो सभाएं की थी. इस बार मतदान प्रतिशत बढाने के लिए चुनाव आयोग ने कईं प्रयास किए थे लेकिन उसके बावजूद वोटिंग प्रतिशत नहीं बढा. अब मतदान कम होने से सभी सियासी दलों की बैचेनी बढी हुई है. लेकिन इससे किस पार्टी को फायदा होगा इसके लिए तो अब रिजल्ट का ही इंतजार करना होगा.