महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का 99 की उम्र में निधन

नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा के मानद चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार सुबह (12 अप्रैल, 2023) मुंबई में निधन हो गया. महिंद्रा परिवार के एक करीबी व्यक्ति ने बताया कि केशव महिंद्रा (99 वर्ष) ने आज सुबह घर पर ही अंतिम सांस ली.

वह 1947 में कंपनी में शामिल हुए थे और 1963 में इसके चेयरमैन बन गए थे. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बयान में कहा कि भारतीय वाहन उद्योग ने अपने अग्रणी लोगों में से एक को आज खो दिया है. उन्होंने कहा कि भारतीय वाहन उद्योग की यात्रा के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व ने देश को वैश्विक स्तर पर एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई. उनकी मदद से ही भारत वाहन क्षेत्र का विनिर्माण केंद्र बन सका. सोर्स-भाषा