Rajasthan: महेंद्रजीत मालवीय बीकानेर का दौरा, राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

बीकानेर: IGNP संयुक्त संघर्ष समिति के शिष्ठ मंडल ने कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित की अगुवाई में जल संसाधन नहर मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय से मुलाक़ात की . राजस्थान सरकार द्वारा इआरसीपी कैनाल प्रोजेक्ट का खर्च पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग के अधीन आने वाली भूमि को बेचने का निर्णय लिया है.  

इसको लेकर 2008 में संघर्ष समिति के बैनर तले नहर कर्मियों ने ये भूमि नहर कर्मियों को रिजर्व प्राइज पर मिले इसके लिए एक लम्बा संघर्ष किया था . ततपश्चात पूर्ववर्ती प्रमुख शासन सचिव इगानप, अध्यक्ष नहर बोर्ड,मुख्य अभियंता इगानप ने नहर कर्मियों के पक्ष मे ये भूमि रिजर्व प्राइज पर मिले इस बात की अनुशंसा की थी . पुरोहित ने मंत्री  से अनुरोध किया की एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित नहर को बनाने में इगानप के मजदूर कर्मचारियों अभियंता गणो ने विकट परिस्थितियों में इसका निर्माण करवाया है. 

अतः ये जमीन आरक्षित दर पर देने की कृपा करवाएं मंत्री मालवीय ने शिष्ठ मंडल को ये आशस्वत किया है पुरानी अनुशंषाओ पर पुनः अध्ययन कर कर्मचारियों के हित में करने का सकारात्मक प्रयास करेंगे .