VIDEO: पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती आज, सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जा रही जयंती

जयपुर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की आज जयंती है. सद्भावना दिवस के रूप में राजीव गांधी की जयंती मनाई जा रही है. सूचना क्रांति के प्रणेता के रूप में राजीव गांधी को याद किया जाता है. 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्व.राजीव गांधी को अर्पित श्रद्धांजलि की. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी जी भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे. 

उनकी दूरदर्शी सोच के जरिए IT और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में अथाह संभावनाएं पहले ही देख ली थीं. उनके द्वारा लाई गई सूचना क्रांति आज के प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उन्नत भारत की मजबूत नींव रख रही है. स्व.राजीव गांधी जी को जयंती पर कोटिश: नमन.