देश की पहली महिला महावत को मिला पद्मश्री, ये 34 महान हस्तियां पद्मश्री से होंगी सम्मानित

जयपुरः केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की. सरकार द्वारा 34 हस्तियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया है. बता दें कि विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए भारत सरकार की ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाता है. 

34 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित होंगी. जिसमें पार्वती बरुआ, जगेश्वर यादव, चामी मुर्मू, गुरविंदर सिंह, सत्यनारायण बलेरी, दुक्खु मांझी, के चेल्लामल, संगथंकिमा हेमचंद मांझी, यानुंग जमोह लेगो, सोमन्ना, सर्वेश्वर बासुमेतेरी, प्रेमा धनराज, उदय विश्वनाथ देश पांडेय, याज्की मॉनेकशॉ इटालिया, शांतिदेवी पासवान-सिवान पासवान, रतन कहर, अशोक कुमार बिश्वास, बालकृष्ण सनानम पुथिया, उमा माहेश्वरी डी, गोपीनाथ स्वैन, स्मृति रेखा, ओमप्रकाश शर्मा, नारायणन ईपी, भागवत पधान, सनातन रुद्रपाल, बद्रप्पन एम, जॉर्डन लेप्चा, मच्छीहन सासा, गद्दम समाही, जानकीलाल, दसारी कोंडप्पा, बाबूराम यादव, नेपालचंद्र सूत्रधार पद्मश्री से सम्मानित होंगे. 

वहीं 5 लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार मिला है. पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पद्म विभूषण मिला. अभिनेता चिरंजीवी, विंधेश्वरी पाठक को पद्म विभूषण बैजयंती माला, बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिला है.