राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, CS वी.श्रीनिवास ने इसको लेकर ली अहम बैठक

राजस्थान के 8 शहरों में चलेंगी 1150 इलेक्ट्रिक बसें, CS वी.श्रीनिवास ने इसको लेकर ली अहम बैठक

जयपुर : राजस्थान के 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी. आज मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने इसको लेकर अहम बैठक ली. संचालन के लिए गठित राज्यस्तरीय संचालन समिति की बैठक ली.  

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 8 पात्र शहरों के लिए बैठक में विचार हुआ. और सहायता के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. शहरों में स्थित मौजूदा बस डिपो के नवीनीकरण और उन्नयन की समीक्षा की. सीएस ने संबंधित विभागों को सामूहिक प्रयासों से योजना का प्रभावी, समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. 

शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ, हरित एवं टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो सके. UDH ACS आलोक गुप्ता ने कहा कि ई-बसों के विस्तार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. LSG सचिव रवि जैन ने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कदम उठाए जा रहे हैं.