नई दिल्ली : ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाज पर हमले में 3 भारतीयों की मौत हो गई है. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने मौतों की पुष्टि की है. तीनों भारतीय नाविकों के शव बरामद कर, पहचान हुई है.
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि समुद्री समुदाय के लिए यह अपूरणीय क्षति है. पीड़ित परिवारों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी है. मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है.
हमले के बाद जहाज की संचार व्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है. FSUI ने पहले 2 मौत और 1 लापता होने की जानकारी दी थी. चीफ इंजीनियर के लापता होने की खबर पर चिंता बनी थी.
मृतक नाविक हिमाचल, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश से थे हमले के कारणों और परिस्थितियों की जांच जारी है. घटना के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर सवाल उठे है.