जयपुर: गुलाबी नगरी में शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन होगा. जयपुर हवाई करतबों का गवाह बनेगा. सूर्यकिरण और सारंग एरोबैटिक शो से जयपुर का आसमान सजेगा. आज जलमहल पर भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम हैरतअंगेज करतब दिखाएगी.
जलमहल पर रोमांचक करतबों, तेज गर्जना, अद्भुत फॉर्मेशन और तिरंगे की रंगीन छटा के बीच एयर शो देशभक्ति के जज्बे और गर्व की अनुभूति कराएगा. 50 से 55 मिनट के शो में सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट महज 5-5 मीटर की दूरी में उड़ान भरेंगे.
इस दौरान फाइटर जेट की रफ्तार 700 से 1400KM प्रतिघंटा होगी. वहीं सारंग टीम के 5 हेलीकॉप्टर जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जलमहल पहुंचेंगे. जलमहल की पाल पर करीब 50 हजार दर्शक क्षमता के लिए व्यवस्था की गई.
गुलाबी नगरी में शौर्य और शक्ति का प्रदर्शन:
-जयपुर बनेगा हवाई करतबों का गवाह
-सूर्यकिरण और सारंग एरोबैटिक शो से सजेगा जयपुर का आसमान
-आज जलमहल पर भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम और
-सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम दिखाएगी हैरतअंगेज करतब
-जलमहल पर रोमांचक करतबों, तेज गर्जना, अद्भुत फॉर्मेशन और
-तिरंगे की रंगीन छटा के बीच एयर शो कराएगा देशभक्ति के जज्बे और गर्व की अनुभूति
-50 से 55 मिनट के शो में सूर्यकिरण टीम के 9 फाइटर जेट महज 5-5 मीटर की दूरी में भरेंगे उड़ान
-इस दौरान फाइटर जेट की रफ्तार 700 से 1400KM प्रतिघंटा होगी
-वहीं सारंग टीम के 5 हेलीकॉप्टर जयपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जलमहल पहुंचेंगे
-जलमहल की पाल पर करीब 50 हजार दर्शक क्षमता के लिए की गई व्यवस्था