प्रतापगढ़: मंदसौर रोड बाईपास के निकट सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक युवक बांसवाड़ा निवासी बताया जा रहा है.
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रतापगढ़ मंदसौर रोड पर जाम लगा दिया. निर्माणाधीन बाईपास पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की गई है. बीती रात भी इसी स्थान पर हादसा हुआ था.