जयपुर : शेयर बाजार में तेजी का तूफान रहा. 964.58 अंकों की शानदार बढ़त के साथ आज BSE सूचकांक बंद हुआ. दिनभर शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. आज BSE सूचकांक में 974.55 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. आज NSE सूचकांक में 268.25 अंकों का उतार-चढ़ाव रहा. कारोबारी सत्र के अंत में आज BSE सूचकांक में 964.58 अंकों की शानदार तेजी रही. आज BSE सूचकांक 78,151.45 अंक पर बंद हुआ. BSE सूचकांक में 1.25 फीसदी का सुधार आया.
NSE सूचकांक में भी आज रही तेजी:
NSE सूचकांक में भी आज 261.55 अंकों की तेजी रही. NSE Nifty-50 सूचकांक 24,334.30 अंक पर बंद हुआ. NSE सूचकांक में भी आज 1.09 फीसदी की तेजी आई. आज NSE में 3,419 कंपनियों में कारोबार हुआ. 1,314 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 2,005 कंपनियों में गिरावट आई. 100 कंपनियों के भावों में आज NSE में बदलाव नहीं हुआ. NSE Nifty-50 सूचकांक में शामिल 50 में से 37 कंपनियों के भावों में आज सुधार रहा. 13 कंपनियों के भावों में ही आज गिरावट रही. BSE सूचकांक में शामिल 30 कंपनियों में से आज 25 कंपनियों के भावों में सुधार रहा. शेष 5 में गिरावट रही.
शेयर बाजार में "IT शेयरों" का जलवा:
शेयर बाजार में "IT शेयरों" का जलवा रहा. मजबूत कार्य परिणामों के दम पर IT शेयरों ने रफ्तार पकड़ी है. आज BSE सूचकांक 964.58 व NSE Nifty-50 सूचकांक में 261.55 अंकों तेजी आई. BSE और NSE में "टेक महिंद्रा" के शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही. टेक महिंद्रा के अलावा TCS, HCL टेक के शेयरों में भी आज अच्छी तेजी दिखी. BSE में 3.91% और NSE में 3.96% टेक महिंद्रा का शेयर बढ़ा. क्रमश: 1570.50 और 1570.10 रुपए पर "टेक महिंद्रा" का शेयर बंद हुआ.
मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में आज रहा दबाव:
उधर, BSE में सन फार्मा और NSE में हिंडाल्को में सर्वाधिक गिरावट रही. BSE में 0.87% घटकर 1933.10 पर सन फार्मा बंद हुआ. जबकि NSE में 1.49% कम हो कर 945.05 पर हिंडाल्को बंद हुआ. रिलायंस समूह की जियो फाइनेंस का भी आज बेहतर प्रदर्शन रहा. प्रमुख निजी बैंकों के तिमाही परिणामों की घोषणा से पूर्व ही बैंकिंग सेक्टर में आज रौनक रही. डॉलर के मुकाबले रुपए के मूल्य में करीब 14 पैसे की तेजी ने भी शेयर बाजारों को आज गति दी. हालांकि सूचकांक की तुलना में मिड कैप और स्मॉल कैप शेयरों में आज दबाव रहा.