जोधपुर : जोधपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई हुई है. पटवारी रोहित कुमार को 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. जोधपुर ग्रामीण एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी रोहित कुमार को दबोचा है.
आरोपी ने जमीन के खाते में नाम संशोधन के एवज में 5 हजार की मांग की थी, जिस पर 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ. DIG भुवन भूषण यादव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
जोधपुर में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
-पटवारी रोहित कुमार 4 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
-जोधपुर ग्रामीण एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी रोहित कुमार को दबोचा
-आरोपी ने जमीन के खाते में नाम संशोधन के एवज में 5 हजार की मांग की थी,
-जिस पर 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ
-DIG भुवन भूषण यादव के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के बाद आरोपी के...
-...खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई