नई दिल्ली: सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में हादसा हुआ. लैंडस्लाइड के कारण सुरंग में कई मजदूर फंस गए. हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की गई. ज़िला प्रशासन ने 7 लोगों की मौत की जानकारी दी. सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने की कोशिश जारी है.
आपको बता दें कि सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद कई मजदूर फंस गए. इनमें से 7 की मौत हो गई. मृतकों में 3 की पहचान अभी नहीं हो पाई है. नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में निर्माण कार्य चल रहा था.
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में हादसा
लैंडस्लाइड के कारण सुरंग में कई मजदूर फंसे
हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि
ज़िला प्रशासन ने 7 लोगों की मौत की जानकारी दी
सुरंग में फंसे मज़दूरों को निकालने की कोशिश जारी