जयपुरः जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर AI बेस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू होगा. एडवांस AI टेक्नोलॉजी से व्हीकल मूवमेंट की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. एंट्री-एग्जिट और पार्किंग एरिया में ट्रैफिक फ्लो अब स्मार्ट होगा. पीक आवर्स में ट्रैफिक प्रेशर को पहले से पहचान कर अलर्ट जारी होगा. सिस्टम ट्रैफिक जाम की स्थिति को पहले ही कंट्रोल करेगा.
यात्रियों के एंट्री और एग्जिट पर वेटिंग टाइम कम होगा. पार्किंग एरिया में गाड़ियों की आवाजाही ज्यादा सुगम होगी. ऑपरेशनल एफिशिएंसी और पैसेंजर एक्सपीरियंस में सुधार होगा. AI सिस्टम से एयरपोर्ट स्टाफ को बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट सपोर्ट मिलेगा. जयपुर एयरपोर्ट पर डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए स्मार्ट ऑपरेशन की शुरुआत होगी.