जयपुर: राजस्थान विधानसभा का अमृत महोत्सव चल रहा.देश के प्रमुख और गणमान्य व्यक्तियों का आगमन हो रहा है. इसी फेहरिस्त में सर्दियों में देश के शीर्ष VVIP आएंगे. जयपुर दिसम्बर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन प्रस्तावित है. देशभर की महिला विधायकों के सम्मेलन को करेगी संबोधित पीएम मोदी के आगमन को लेकर भी बन रहा. कार्यक्रम अमृत महोत्सव के समापन सत्र के अवसर पर आएंगे जयपुर देश के युवा विधायकों की संबोधित करेंगे गृह मंत्री अमित शाह गृह मंत्री अमित शाह का जयपुर आगमन होगा. पीएम से पहले अमित शाह आएंगे.
राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपनी दिल्ली यात्रा में राष्ट्रपति को किया है.आमंत्रित देशभर की महिला विधायकों के सम्मेलन के लिए उन्हें आमंत्रित किया. विधानसभा में सम्भवतः दिसंबर में होगा महिला सम्मलेन पूरे देश की महिला विधायकों को संबोधित करेंगे.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहले भी विधानसभा आ चुकी है. साल2023 में 14 जुलाई के दिन उन्होंने विधान सभा को सम्बोधित किया गया था.अमृत महोत्सव के अंतर्गत ही देशभर के युवा विधायकों का सम्मलेन भी होगा. इसे संबोधित करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह को बुलाया जाना प्रस्तावित है. अमृत काल के समापन पर होने वाले बड़े कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आएंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.
राजस्थान विधानसभा वर्तमान में संसदीय लोकतंत्र की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए अपना 75वां अमृत महोत्सव मना रही है.15 जुलाई 2026 को "पूर्व और वर्तमान सदस्यों का विधायी गौरव यात्रा समागम" आयोजित किया गया. विधान सभा के इतिहास में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की थी और समारोह को संबोधित किया.राजस्थान विधानसभा का स्वर्णिम इतिहास रहा है.
इसी विधानसभा के दो सदस्य भैरों सिंह शेखावत और जगदीप धनखड़ देश के उप राष्ट्रपति पद तक पहुंचे, इसी विधानसभा के सदस्य ओम बिरला आज लोकसभा अध्यक्ष के गरिमामय पद पर है.राज्य की सबसे बड़ी पंचायत ने राजस्व सुधार, कृषि कानूनों और सामाजिक क्रान्ति की दिशा में अहम योगदान दिया.राजस्थान में विधानसभा का गठन भले ही मार्च 1952 में हुआ, लेकिन यहां के लोग राजशाही शासनकाल में भी संसदीय लोकतंत्र से परिचित थे.राजस्थान विधानसभा का पहली बार उद्घाटन 31 मार्च 1952 को हुआ था.उस दौर में विधानसभा सदस्यों की संख्या 160 थी.
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष:
-नरोत्तम लाल जोशी
-राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष
-राम निवास मिर्धा
-मिर्धा ने दो बार अध्यक्ष का पद संभाला
-मिर्धा दस वर्षों की अवधि तक सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहे हैं
-निरंजन नाथ आचार्य
-राम किशोर व्यास
-लक्ष्मण सिंह गोपाल सिंह
-पूनम चन्द विश्नोई
-हीरा लाल देवपुरा
-गिरिराज प्रसाद तिवाड़ी
-हरिशंकर भाभड़ा
-शांति लाल चपलोत
-समरथ लाल मीणा
-परसराम मदेरणा
-सुमित्रा सिंह
-सुमित्रा सिंह राजस्थान विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष रही
-दीपेन्द्र सिंह शेखावत
-कैलाश चन्द्र मेघवाल
-डॉ सीपी जोशी
-वासुदेव देवनानी
-वर्तमान अध्यक्ष है वासुदेव देवनानी