नौतपा की बीच राजस्थान के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफ़ान के साथ गिर रहे ओले

नौतपा की बीच राजस्थान के कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी तूफ़ान के साथ गिर रहे ओले

जयपुर : नौतपा की ताप के बीच राजस्थान के कई जिलों के मौसम में बदलाव आया है. यहां धूलभरी आंधी के साथ बारिश और ओले गिर रहे हैं. राजस्थान के अलवर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है. 

अलवर के टपूकड़ा सहित कोटकासिम क्षेत्र में धूलभरी आंधी चल रही है. आसमान में काले बादल और धूल का गुबार छाए हुए है. धूलभरी आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है. वहीं बारिश होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है. तेज आंधी तूफ़ान के साथ ओले गिर रहे हैं.

श्रीगंगानगर में बदला मौसम का मिजाज:
श्रीगंगानगर में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में बारिश हो रही है. कुछ क्षेत्रों में ओले गिरे है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है.

हनुमानगढ़ में बारिश से नागरिकों को मिली भीषण गर्मी से राहत:
हनुमानगढ़ जिले में मौसम का मिजाज बदला है. भीषण गर्मी के दौर में अचानक बारिश शुरू हो गई है, तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है. जिले में कई स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो रही है. बारिश से नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. वहीं धान मंडियों में गेहूं की फसल के भीगने का खतरा पैदा हो गया है.