केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जोधपुर दौरा, अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महासम्मेलन में की शिरकत, देखिए खास रिपोर्ट

जोधपुर {शिवप्रकाश पुरोहित}: जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित हो रहे अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महा सम्मेलन के दूसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्यमंत्री बादल लाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत अतिथियों ने शिरकत की कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने माहेश्वरी समाज की एकता त्याग और समर्पण की मुक्त कान से सराहना करते हुए कहा कि जब-जब भी देश को माहेश्वरी समाज के सहयोग की जरूरत पड़ी है इस समाज ने आगे बढ़ाकर देश की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित किया है 

दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते है कहा कि माहेश्वरी महाकुंभ में आकर हर्ष और गर्व की अनुभति होंगी,  इस समाज कई वर्षों से देश को सिर्फ देने का काम किया है. देश विदेश में फैलने के बाद भी अगर कोई एक समाज अपनी मूल से जुड़ा रहा है तो वह माहेश्वरी समाज रहा है. देश को जब जिस प्रकार की जरूरत पड़ी इस समाज ने देश के सामने पाने आप को प्रस्तुत कर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे गुजरात में मारवाड़ के लोगो के लिए एक कहावत कही जाती है कि " जहां न पहुंचे रेलगाड़ी, वहां पहुंच जाए मारवाड़ी " . उन्होंने कहा कि जब सामाजिक स्तर पर इस तरह के आयोजन होते है तो यह हमारे देश को मजबूत करने का काम करते है. आज हर समाज अपने गरीब परिवार की देखभाल कर ले तो हमारा देश आर्थिक रूप से सक्षम हो जाएगा. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने आजादी की 100 वीं वर्षगांठ पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प रखा है और धीरे-धीरे यह संकल्प देश के 140 करोड़ जनता का संकल्प बन चुका है,  यदि देश की जनता एक-एक कदम चलेगी तो हमारा देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ जाएगा.  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर माहेश्वरी समाज से तीन विषयों पर सहयोग मांगा. उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी विकसित राष्ट्र बन सकता है जब वह हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो. उन्होंने कहा कि आप सभी उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं , मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप एक ऐसा उत्पाद जरूर बनाएं जिसका उत्पादन भारत में नहीं होता है. वहीं स्वदेशी चीजों के उपयोग करने का संकल्प ले. हर ट्रेडर यह तय करें कि मैं देश में बनी चीजों का ट्रेड करूंगा. उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में प्रगति के लिए चाहे आपको जो कोई भी भाषा सीखनी या बोलनी पड़े, आप बोले,  लेकिन अपने घर में अपने बच्चों के साथ अपनी मातृभाषा मारवाड़ी या हिंदी से बात करें. इससे हमारी पीढ़ी को हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति की जानकारी मिलेगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है और एक प्लेटफार्म तैयार किया है. मैं समाज के सभी युवा पीढ़ी से आग्रह करूंगा कि वह इस प्लेटफार्म पर अपनी प्रतिभा का उपयोग करते हुए देश और दुनिया के सामने सर्वश्रेष्ट बनने का प्रयास करें.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विश्व भर के माहेश्वरी समाजके लोग इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए आए हैं और यह इस बात को इंगित करता है कि माहेश्वरी समाज अभी भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है और देश के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा रहा है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अमित शाह के दृढ़ इरादों का ही परिणाम था कि देश में नक्सलवाद खत्म हो रहा है और कश्मीर से धारा 370 हटाई गई. आतंकवाद के प्रति देश की जीरो टॉलरेंस की नीति अमित शाह के मजबूत इरादों को दर्शाता है. मैं  उनका राजस्थान की धरा पर स्वागत करता हूं. उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने हमेशा प्रदेश के विकास में भी अपनी भागीदारी निभाई है. पिछले वर्ष आयोजित हुए राइजिंग राजस्थान और इस वर्ष आयोजित हुए प्रवासी सम्मेलन में माहेश्वरी समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कई एमओयू साइन कर उन्हें धरती पर उतारा है. उन्होंने इसके लिए माहेश्वरी समाज का आभार जताया.केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में जो विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है. 

कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा ने सभी अतिथियों का आभार जताया वहीं तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महासम्मेलन में 27 से अधिक देशों के लोग शिरकत कर रहे हैं, वहीं विभिन्न सत्रों में समाज के आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मजबूती पर चर्चा हो रही है. कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी समाज पर एक डाक टिकट का विमोचन किया गया, साथ ही माहेश्वरी गौरव ग्रंथ का भी विमोचन हुआ.