आंध्र प्रदेश में ट्रेन में लगी आग, डिब्बों में सवार सभी यात्रियों का सामान जलकर खाक

आंध्र प्रदेश में ट्रेन में लगी आग, डिब्बों में सवार सभी यात्रियों का सामान जलकर खाक

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश में ट्रेन में आग लग गई. ट्रेन संख्या 18189 टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगी है. एर्नाकुल एक्सप्रेस के 2 डिब्बों में रात करीब 1:11 बजे आग लगी. 

कोच संख्या बी-1 और एम-2 में आग लगी. हादसे में विजयवाड़ा निवासी 70 वर्षीय चंद्रशेखर सुंदर की मौत हुई है. दोनों कोच में कुल 158 यात्री सवार थे. लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और लोगों को बाहर निकाला.

डिब्बों में सवार सभी यात्रियों का सामान जलकर खाक हो गया. हादसे के मद्देनगर विशाखापट्टनम-विजयवाड़ा मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों को रोका गया है.