जयपुरः मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द करने पर अशोक गहलोत ने कहा कि नॉमिनेशन रद्द कराना भाजपा की लोकतंत्र का गला घोटने वाली बात है. ये चुनावों को फ्री एंड फेयर तरीके से लड़ ही नहीं सकते है. जो नॉमिनेशन फॉर्म को कैंसिल करने के लिए तर्क दिए जा रहे हैं, वो वैलिड नहीं हैं. एक प्रकार से कांग्रेस से सीट छीनने की साजिश है. और यही तो वो वोट चोरी है जिसकी बात राहुल गांधी बार बार करते हैं. सभी दलों को भाजपा के इस षडयंत्र के खिलाफ बोलना चाहिए.
कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया गया है. रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया है. मीनाक्षी नटराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने नामांकन में जानकारी छुपाई थी. हैदराबाद की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी कथित तौर पर छुपाई थी.