प्रशासनिक सेवा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड, सीएम भजनलाल बोले- आपको अहंकार भूलकर कर्मयोगी की तरह काम करना होगा

प्रशासनिक सेवा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड, सीएम भजनलाल बोले- आपको अहंकार भूलकर कर्मयोगी की तरह काम करना होगा

जयपुरः लोकसेवा दिवस पर HCM RIPA में कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आपके अंदर वही ऊर्जा और ललक दिखाई दे रही है. सरदार वल्लभभाई पटेल ने जब रोडमैप बनाया तब उन्होंने देश की कल्पना की. देश की सर्वश्रेष्ठ परीक्षा से निकलकर आप आते हैं. यह छात्र के साथ उनके माता पिता की भी परीक्षा होती है. जब हम उससे निकलते हैं तो देश, अंत्योदय के बारे में चिंता होती है. कि गरीबों को आगे कैसे बढ़ाना है, 

अंग्रेजों को सिर्फ राज करना था. लेकिन अंतर यह कि हम राज के बजाय योजनाओं को मजबूती देने वाले हैं. उन्हीं को अवार्ड मिले हैं जो योजना को आगे बढ़ाने वाले हैं. मिशन कर्मयोगी की शुरुआत भी इसलिए कि गई है. आपको अहंकार भूलकर कर्मयोगी की तरह काम करना होगा. अधिकारी बनने के बाद स्थिति बदल जाती है. इसलिए पीएम ने कर्मयोगी बनने का संदेश दिया. गरीब व्यक्ति आपके ऑफिस में आए तो वह निराश न लौटे. हो सकता है कि आपके शब्दों से वह ललक पैदा हो कि वह जो बनना चाहता है वह बन जाए.   

गवर्नेंस और इनोवेशन सहित अन्य श्रेणियों में अवॉर्ड:
प्रशासनिक सेवा में नवाचार और उत्कृष्ट कार्य के लिए अवॉर्ड दिए गए. गवर्नेंस,इनोवेशन सहित अन्य श्रेणियों में अवॉर्ड दिए गए. गवर्नेंस श्रेणी में IAS आरती डोगरा को मिला अवॉर्ड, नागरिक केंद्रित सेवाओं को ऑनलाइन करने के लिए जेडीसी सिद्धार्थ महाजन को अवॉर्ड, ई-वर्क वेब पोर्टल 2.0 के लिए सचिव कृष्ण कुणाल को अवॉर्ड मिला. चिकित्सा में मधुनेत्र मिशन के लिए प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ को अवॉर्ड, नवाचार श्रेणी के लिए आईएफएस बालमुरुगन को अवॉर्ड, हनुमानगढ़ कलेक्टर खुशाल यादव को जल जीवन योजना के लिए अवॉर्ड, रोहिताश्व तोमर को लखपति दीदी योजना क्रियान्वयन के लिए अवॉर्ड मिला. राजीव तोमर,नकाते शिवप्रसाद को अवॉर्ड दिया गया. आईएफएस पी बालामुरुगन को सम्मानित किया गया.