नई दिल्लीः 'बेबी सिक्सर किंग' वैभव सूर्यवंशी पर स्टडी होगी. IIM इंदौर वैभव को केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है. वैभव के सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करने पर IIM इंदौर काम शुरू कर रहा है. 15 साल में कैसे बने सिक्सर किंग, माइंडसेट-मैनेजमेंट का स्कैन होगा.
खेल-मनोविज्ञान-प्रबंधन के एक्सपर्ट मिलकर छोटी उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला खोजेंगे. वैभव ने IPL-2026 में जबरदस्त बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. 16 मुकाबलों में 237 की स्ट्राइक रेट और 72 छक्कों की मदद से 776 रन बनाए है.