जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, JVVNL का तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, JVVNL का तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार

जयपुरः जयपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. JVVNL बड़ के बालाजी का तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता गिरफ्तार किया गया है. तकनीकी सहायक सुरेश बैरवा और कनिष्ठ अभियंता बलदेव चौधरी को ट्रैप किया है. 60 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. 

परिवादी के धर्म भाई के मकान में बिजली कनेक्शन देने की एवज में घूस मांगी थी. लाइनमैन सुरेश द्वारा 70 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई. जिस पर परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत की. शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की.