जयपुर: जयपुर के महारानी फार्म पुलिया को लेकर बड़ी खबर मिल रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनिर्मित पुलिया का लोकार्पण किया. पुलिया का काम होने के चलते चक्कर लगाना पड़ रहा है. वाहन चालक गत करीब साढ़े 8 महीने से चक्कर लगा रहे है. रिद्धि-सिद्धि पुलिया या बीटू बाइपास तक चक्कर लगा रहे है. नई पुलिया के निर्माण के चलते यहां 1 जनवरी से यातायातबंद है. इसके कारण वाहन चालकों लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है. पुलिया शुरू होने का इन वाहन चालकों का इंतजार खत्म हो गया है.
महारानी फार्म पुलिया पहले से अधिक ऊंची और चौड़ी पुलिया बनाने का काम पूरा हो गया. इस वर्ष एक जनवरी को जेडीए ने यह काम शुरू किया था. पहले इस काम के पूरा होने की शुरुआती मियाद 15 जून थी, लेकिन पानी-बिजली की लाईनों की शिफ्टिंग में देरी हुई. इस कारण काम पूरा करने की डेडलाइन 30 जून तक बढ़ा दी. लेकिन मानसून में अच्छी बारिश के चलते फिर काम बाधित हुआ.
इसके चलते काम पूरा करने की डेडलाइन 31 जुलाई कर दी गई. इसके बाद खनन व्यवसायियों की हड़ताल शुरू हो गई, तब परियोजना का 90 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका था. लेकिन हड़ताल के चलते शेष काम पूरा नहीं हो पाया. हड़ताल खत्म होने के बाद फिर प्रोजेक्ट के काम ने गति पकड़ी.
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 11 अगस्त 2024 को राजधानी का निरीक्षण किया था. बारिश में पुलिया पर यातायात बाधित होने के चलते निर्देश दिए थे. तब सीएम भजनलाल शर्मा ने जेडीए अधिकारियों को निर्देश दिए. पुलिया को अधिक ऊंचा और चौड़ा करने के निर्देश दिए थे, ताकि जब द्रव्यवती नदी का बहाव हो ऊपर तो, पुलिया ऊंची होने के कारण यातायात प्रभावित नहीं हो.