नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए अपने 7 मोर्चों के प्रभारियों का ऐलान किया है. पार्टी ने विभिन्न मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है.
भाजपा की ओर से जारी जिम्मेदारियों के मुताबिक, हरिश द्विवेदी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है. वहीं गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और सतीश पूनियां को ST मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है.
किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?:
हरिश द्विवेदी — युवा मोर्चा प्रभारी
गजेंद्र पटेल — अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी
डी. पुरंदेश्वरी — महिला मोर्चा प्रभारी
लाल सिंह आर्या — किसान मोर्चा प्रभारी
सतीश पूनियां — ST मोर्चा प्रभारी
भाजपा के मोर्चों की जिम्मेदारियों में किए गए इन बदलावों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और अलग-अलग वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. पार्टी की ओर से घोषित सातों मोर्चा प्रभारियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी.