VIDEO: बीजेपी महाप्रशिक्षण महाअभियान, राजस्थान बीजेपी ने किया आगाज, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: बीजेपी राजस्थान प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज किया.7 मार्च से 15 अप्रैल तक देशभर में प्रशिक्षण महाभियान चलाया जाएगा.राज्य के बाद जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित होगी.बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई.सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है जो बीजेपी से जुड़े है हमारे यही पर ट्रेनिंग होती है कांग्रेस में तो कभी ट्रेनिंग नहीं होती हम राष्ट्र वादी विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे.मदन राठौड़ ने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता जिला, मंडल और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करे.

नितिन नबीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी में ट्रेनिंग कार्यक्रमों में तेजी आ गई है.देशभर में प्रशिक्षण महाअभियान चल रहे है.बीजेपी प्रशिक्षण महाअभियान का राजस्थान में आगाज हो गया.प्रदेश स्तरीय कार्यशाला बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित हुई.सीएम भजन लाल शर्मा ने जिला अध्यक्षों से कहा कि हमने गलत काम नहीं किए. विकास के काम राज्य में किए है इसलिए किसी से भी घबराए नहीं ठोस तरीके से अपनी बात रखे. सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि सिद्धांतों और विचारों के कारण बीजेपी विशाल वटवृक्ष बनी.अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक वी डी शर्मा ने कार्यशाला में सभी जिलों के प्रशिक्षण की टीम ,प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारियों को संबोधित किया. सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि तकनीक का बेहतर उपयोग, एआई का भी कैसे बेहतर उपयोग हो इस पर प्रशिक्षण किया जाएगा जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को कैसे बेहतर तरीके लेकर जाएं राजस्थान संगठन पर्व का यह भी एक हिस्सा है.

CM भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला में कहा कि 21 अक्टूबर 1951 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय जनसंघ की स्थापना राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से हुई. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के विचारों से प्रेरित यह विचारधारा आगे बढ़ी. आपातकाल के बाद 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई. आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है. भाजपा राजनीतिक कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकारें सदैव जनहित में कार्य करती रहेंगी.

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण का उद्देश्य राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है.बूथ से राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त पाथेय को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है.वीडी शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पार्टी की वैचारिक प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना, कार्य पद्धति में सिद्धांत आधारित आचरण विकसित करना, पार्टी के इतिहास और विकास की जानकारी देना, सक्षम कार्यकर्ताओं का निर्माण करना तथा राष्ट्रीय चुनौतियों और नैरेटिव के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.कार्यशाला में विधायक अजय महावर, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम और अभियान की प्रदेश सह-संयोजक संतोष अहलावत समेत प्रमुख नेता मौजूद रहे.