जयपुर: नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने नगरीय विकास संकल्प पत्र जारी किया है. सीएम भजनलाल शर्मा ने संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी,घनश्याम तिवाड़ी, सांसद मंजू शर्मा,संतोष अहलावत, सौम्या गुर्जर,श्रवण सिंह बगड़ी ने संकल्प पत्र जारी किया.
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विकसित राजस्थान बनाने के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया. संकल्प पत्र सशक्त शहर और समृद्ध राजस्थान को समर्पित है. पिछली कांग्रेस सरकार ने जो काम पांच साल में किए वो हमारे भजनलाल जी ने ढाई साल में कर दिए.