जयपुरः बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. ट्रेड डील से लेकर कानून व्यवस्था तक जवाब दिए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में है. राज्य में भी भाजपा सरकार ने दो वर्षों में उल्लेखनीय काम किया है. भाजपा सरकार विकास,कानून व्यवस्था और सुशासन के मुद्दों पर प्रतिबद्ध है.
पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर भी मदन राठौड़ ने कहा कि पंचायत और निकाय चुनाव: 'सरकार तैयार,निर्वाचन आयोग स्वतंत्र. निर्वाचन आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है. चुनाव कराने का निर्णय उसी के अधिकार क्षेत्र में आता है. निर्वाचन आयोग कोर्ट गया है,सरकार नहीं. यदि आचार संहिता लागू होती है तो भाजपा चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.
मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह अपनी राजनीतिक जमीन खिसकने से बौखलाई हुई है. हार के डर से आरोप-प्रत्यारोप कर रही है. कांग्रेस को पहले अपने संगठन में चल रही अंतर्कलह को सुलझाना चाहिए. बजाय इसके कि वह राज्य सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए.