बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- बागियों को मना लिया जाएगा, कांग्रेस के पास जुमलेबाजी के सिवाय कुछ नहीं

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले- बागियों को मना लिया जाएगा, कांग्रेस के पास जुमलेबाजी के सिवाय कुछ नहीं

जयपुरः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बागियों को मना लिया जाएगा. हम सभी परिवार के सदस्य है. पहली बार राज्य में वन स्टेट-वन इलेक्शन हो रहा है. भजनलाल सरकार की ये बड़ी उपलब्धि है. कांग्रेस के पास जुमलेबाजी के सिवाय कुछ नहीं है. निकाय चुनावों में बीजेपी विराट जीत दर्ज करेगी.       

कांग्रेस को तो चुनाव लड़ाने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिले. शहरी जनता का पहले भी बीजेपी के प्रति विश्वास था,आगे भी रहेगा. कड़ी से कड़ी जुड़ेगी, शहर-शहर कमल खिलेगा. बीजेपी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आ रहे. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक बैठकें लेंगे. निकाय चुनावों को लेकर चर्चा करेंगे.