बीजेपी का नारी शक्ति वंदन अभियान, 12 अप्रैल से एक साथ 25 लोकसभा क्षेत्रों में होगा आगाज, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः महिला आरक्षण संशोधन बिल को संसद में पारित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ की शुरुआत कर दी है. इस अभियान के तहत प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर 12 अप्रैल को भाजपा महिला नेताओं की ओर से प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएंगी, इसके बाद 13 से 20 अप्रैल तक मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस अभियान की खास बात यह है कि इसे सामाजिक जागरूकता से जोड़ते हुए ‘सामाजिक जागृति अभियान’ नाम दिया गया है.राजस्थान में बीजेपी की दिग्ग महिला नेता हर लोकसभा क्षेत्र में कल एक ही समय प्रेस से रुबरु होजी.

बीजेपी ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के जरिए महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना है. इस अधिनियम के लागू होने के साथ ही लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. नए प्रस्ताव के अनुसार, लोकसभा की सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 किए जाने की संभावना है, जिसमें से 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. यह कदम देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक माना जा रहा है. अभियान की संयोजक जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी, प्रदेश के 25 लोकसभा सीटों पर भाजपा नेत्रियों की और से प्रेस वार्ता होगी. इसके बाद 13 से 20 अभियान के तहत प्रदेश से लेकर मंडल और बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है. बीजेपी प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल ने कहा कि सभी 25सीटों पर प्रमुख महिला नेता एक साथ प्रेस वार्ता करेगी.

-- बीजेपी का नारी शक्ति वंदन अभियान --
12 अप्रैल एक बजे इन महिला नेताओं की प्रेस वार्ता 

अलवर में  पूजा कपिल मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा

अजमेर में  सरिता गैना प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी

नागौर में  मंजू बाघमार, राज्य मंत्री 

पाली -  शौभा चौहान, विधायक

जोधपुर - एकता अग्रवाल, प्रदेश मंत्री बीजेपी

जालौर-सिरोही - रक्षा भंडारी, जिलाध्यक्ष

उदयपुर -  अल्का मूदंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष और  अनिता गुर्जर, पूर्व विधायक

चित्तौड़गढ -  दीप्ती माहेश्वरी, विधायक

राजसमंद -  महिमा कुमारी, सांसद

जयपुर शहर - मंजू शर्मा, सांसद

कोटा - विधायक कल्पना देवी,  चन्द्रकांता मेघवाल, पूर्व विधायक

भीलवाड़ा -  इंदु जाटव सांसद प्रत्याशी

झुंझुनूं-  संतोष अहलावत, पूर्व सांसद

सीकर -  सुनीता रांदड़

चूरू -  हर्षिनी कुल्हरी जिला अध्यक्ष झुंझुनूं 

टोक-सवाईमाधोपुर -  अल्का गुर्जर

दौसा -  सौम्या गुर्जर, महापौर

करौली -  जसकौर मीणा, पूर्व सांसद

भरतपुर -  निमिषा गौड़, प्रदेश प्रवक्ता 

बाड़मेर -  अमृता मेघवाल पूर्व विधायक

गंगानगर-हनुमानगढ -  प्रियंका बालान, सांसद प्रत्याशी

जयपुर ग्रामीण- राखी राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा बीकानेर - सिद्धि कुमारी विधायक और डॉ. अपूर्वा सिंह, प्रदेश मंत्री बीजेपी

झालावाड़ -  सुमन शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा

बांसवाड़ा  कृष्णा कटारा, पूर्व प्रदेश मंत्री बीजेपी    

बीजेपी द्वारा चलाया जा रहा ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ अब जनजागरण के व्यापक रूप में सामने आ रहा है.बीजेपी ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के जरिए देश की आधी आबादी यानी महिलाओं को साधने की रणनीति पर काम कर रही है. यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘महिला नेतृत्व वाले विकास’ के विजन से प्रेरित है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से चलाया जाएगा. पार्टी का उद्देश्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे लाना है.