जयपुर: शेयर बाजार में आज फिर 'ब्लैक मंडे' ! आज कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही गिरावट देखने को मिल रही है. अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ना कारण बताया जा रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, 90 डॉलर कच्चा तेल पहुंच गया है.
शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक BSE सूचकांक फिसला है. एशियाई बाजारों में गिरावट से बाजार में मंदी आई है. आज सुबह शेयर बाजार का हाल है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 544.08 अंकों NSE सूचकांक में 129.10 अंकों की गिरावट है.
77,607.37 अंक पर फिलहाल BSE सूचकांक है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.70 फीसदी की मंदी है. 24,205.20 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में भी फिलहाल 0.53 फीसदी की मंदी है. हांगकांग और जकार्ता को छोड़ सभी प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट चल रही है.