जयपुरः भारतीय शेयर बाजार में आज चौतरफा तेजी देखने को मिली है. आज NSE सूचकांक तकनीकी सपोर्ट लेवल से पार पहुंचा. एक बार फिर 24000 के पार NSE निफ्टी सूचकांक बंद हुआ. आज सुबह बाजार में तेजी के साथ शुरुआत हुई. BSE सूचकांक में आज सुबह करीब 850 अंकों की तेजी आयी. अमेरिका-इजरायल-ईरान के तनाव में कमी और कच्चे तेल की कीमतों में कमी सहित खरीददारी निकलने के कारण बाजार को बढ़त मिली.
डॉलर की तुलना में रुपए की कीमत में भी आज मामूली सुधार आया. BSE सूचकांक में आज 1073.61 अंकों का सुधार रहा. आज BSE सूचकांक 76,488.96 अंक पर बंद हुआ. BSE सूचकांक में 1.42 फीसदी का सुधार रहा. NSE सूचकांक में आज 312.40 अंकों की तेजी रही. NSE सूचकांक 24,031.70 अंक पर बंद हुआ. NSE सूचकांक में फिलहाल 1.32 फीसदी की तेजी आयी.
एशियाई शेयर बाजारों में भी आज सुधार का रुख रहा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुकलता बनी रही. तो कल भी शेयर बाजार में सुधार की उम्मीद की जा रही है.