उधमपुर में बस दुर्घटना: PM मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की, मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी

उधमपुर में बस दुर्घटना: PM मोदी ने सहायता राशि की घोषणा की, मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  सहायता राशि की घोषणा की. मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी. PM मोदी ने कहा कि जान-माल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ. उन लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. PM मोदी ने कहा कि जिन्होंने इस हादसे में अपने प्रियजनों को खो दिया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख:  
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बस दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए कहा कि कई लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ. द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं है. घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करती हूं.  आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ.

हादसे में 15 लोगों की मौत:
रामनगर-उधमपुर हाईवे से बस नीचे गिर गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया. जानकारी के मुताबिक बस के घाई में नीचे ​गिरने की वजह से यह हादसा हुआ. यह घटना जम्मू कश्मीर के रामनगर-उधमपुर हाईवे पर हुई. हादसा आज सुबह रामनगर क्षेत्र के कागोट गांव के पास घटित हुआ, जब एक यात्री बस पहाड़ी सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई.

बस एक दूरदराज के गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी एक मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया और वाहन खाई में जा गिरा. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया. प्रशासन और पुलिस की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. इलाके में शोक का माहौल है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है.