आम शहरी को राहत देने के लिए लगाए जाएंगे शिविर, पूर्व के अभियानों में लंबित प्रकरणों पर होगा फोकस

आम शहरी को राहत देने के लिए लगाए जाएंगे शिविर, पूर्व के अभियानों में लंबित प्रकरणों पर होगा फोकस

जयपुर: आम शहरी को राहत देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे. राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर से शिविर लगाए जाएंगे. यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि जल्द ही शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए नगरीय विकास विभाग और स्वायत्त शासन विभाग की ओर से सभी निकायों को आदेश जारी किया जाएगा.   

साथ ही शिविर का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा. इसमें आम शहरी को अभियान में दी जाने वाली कई रियायतें लागू होंगी. इसके अलावा पूर्व के अभियानों में लंबित प्रकरणों पर भी फोकस होगा. जो प्रकरण निस्तारित हो सकते हैं उन्हें निस्तारित किया जाएगा और जो प्रकरण निस्तारित नहीं हो सकते हैं उन पर अधिकारी लिखित में स्पष्ट रूप से जवाब देंगे.