जोधपुर: मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास का जोधपुर दौरे पर है. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास राजस्थान हाईकोर्ट पहुंचे. हाईकोर्ट के नए भवन का निरीक्षण किया. क्षतिग्रस्त डोम और मरम्मत कार्यों की जानकारी ली. निर्माण की गुणवत्ता और भवन की सुरक्षा पर समीक्षा हुई. हाईकोर्ट की ओर से जारी आदेशों की पालना पर चर्चा हुई.
अधिकारियों ने मुख्य सचिव के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की. मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी ली. आगे की कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता भी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे. जिला कलेक्टर आलोक रंजन,पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया, DCP कमल शेखावत और शाहीन सी मौजूद रहे.
इससे पहले मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उम्मेद चिकित्सालय का निरीक्षण किया. नर्सरी में उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों का जायजा लिया. उपचार व्यवस्थाओं की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए. चिकित्सा सेवाओं को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया. अस्पताल में उपकरणों और संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली. आवश्यकतानुसार चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश दिए. विभिन्न चिकित्सा इकाइयों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए.
मरीजों को सुचारू चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त कन्हैया लाल स्वामी मौजूद रहे. जिला कलेक्टर आलोक रंजन भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. बी.एस. जोधा भी उपस्थित रहे. उम्मेद चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. मोहन मकवाना ने व्यवस्थाओं की जानकारी दी. मुख्य सचिव के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे.