चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आएंगे भारत, BRICS समिट में लेंगे भाग

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आएंगे भारत, BRICS समिट में लेंगे भाग

नई दिल्ली : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आएंगे. BRICS समिट में शी जिनपिंग भाग लेंगे. चीन के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग 12 से 13 सितंबर तक भारत में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. 

शी जिनपिंग की यह भारत यात्रा सात साल के बाद होगी. शी जिनपिंग के दौरे को भारत और चीन के बीच संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है. बता दें कि नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा.

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आएंगे भारत
-BRICS समिट में भाग लेंगे शी जिनपिंग
-चीन के विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी