जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने आदर्श विद्या मंदिर में पुनर्निमित बहुउद्देशीय सभागार का लोकार्पण किया. भजन लाल शर्मा ने कहा कि Avm से मेरा नाता पहले से रहा है. चाहे बैठकों के माध्यम से या अन्य सेवा कार्यों से. मेरे पुत्रों की शिक्षा इस स्कूल से हुई है.
इस स्कूल की बात अलग ही है. 1947 के बाद जो स्थितियां बनी उस समय अंधेरे में प्रकाश नहीं दिख रहा था. तब आदर्श विद्या मंदिर एक संबल बना. किस स्थिति में वो पाकिस्तान से आए थे. लेकिन उनके बच्चे शिक्षण केंद्र के साथ राजा पार्क आदर्श विद्या मंदिर बोर्ड में भी दूसरे तीसरे पहले नंबर पर बच्चे आते थे.
क्योंकि यह अपने समय के श्रेष्ठ विद्यालयों में शामिल था. यहां से निकले छात्रों को भी यहां बुलाकर सम्मान करते हैं. मेरा बेटा जब MBBS करके आया, तब उसका भी यहां सम्मान हुआ था. यह एक अच्छी परम्परा है, पुराने छात्रों का सम्मान हमारे संघ चालक और अशोक परनामी भी इस विद्यालय में पढ़े है. अपने आप में निराला विद्यालय है संस्कृति विचार है.
मेने देखा यह ऑडिटोरियम तो पहले से था लेकिन पुनर्निर्माण बहुत अच्छा किया है. विद्यार्थी के जीवन में विद्या दान संस्कारों को मजबूत करने का काम करता है. विवेकानंद ने कहा था जनता का राष्ट्र के प्रति भावों से राष्ट्र बड़ा बनता है. आजादी के बाद का समय भी हमने देखा है और अब बीते 12 से 13 साल का समय भी देख रहे हैं.
संघ के सौ साल पूरे हुए ऋषि मुनियों तपस्वियों जैसा काम कर मां भारती के लिए सर्वस्व बलिदान देने वाले उन स्वयंसेवकों की 100 साल की तपस्या है. जिसे आज दुनिया देख रही है. उस नरेंद्र ने कहा था और यह नरेंद्र उसे पूरा कर रहे है.