CM भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी, कहा- महिला अत्याचार के मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई

CM भजनलाल शर्मा ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को दिखाई हरी झंडी, कहा-  महिला अत्याचार के मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों को मासिक निश्चित यात्रा भत्ता देने की घोषणा की गई. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है कालिका यूनिट्स का उद्देश्य अपराधों की रोकथाम और महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना है. 

मुख्यमंत्री के अनुसार वर्ष 2023 की तुलना में 2026 में महिला अत्याचार के मामलों में 48 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है. कालिका यूनिट्स ने 55 हजार से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की है. साथ ही लाखों महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है.