जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशीलता एवं सक्रियता जारी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से जायजा लेंगे. इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री डॉ.किरोड़ीलाल मीणा भी साथ रहेंगे.
सुबह 10:30 बजे जयपुर से रवाना होकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे. सवाईमाधोपुर जिले का हवाई दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे. चकचैनपुरा स्थित हवाई पट्टी पर आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनेंगे.
उसके पश्चात धौलपुर जिले का हवाई दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे. साथ ही बिश्नोता हवाई पट्टी पर आमजन एवं ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनेंगे.