जयपुर : राजस्थान के बांधों का वर्तमान जलस्तर जारी किया है. 24 घंटे के दौरान कुल भराव क्षमता में 61.85 MQM की बढ़ोतरी हुई है. बांधों में कुल भराव क्षमता का अब 46.67 प्रतिशत पानी है. हालांकि पिछले साल आज के दिन 70.66 प्रतिशत पानी था.
जयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 47.72 प्रतिशत पानी है. भरतपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 25.56 प्रतिशत पानी है. जोधपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 18.27 प्रतिशत पानी है.
कोटा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 59.04 प्रतिशत पानी है. बांसवाड़ा जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 45.89 प्रतिशत पानी है. उदयपुर जोन के बांधों में कुल भराव क्षमता का 37.15 प्रतिशत पानी है.
जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा:
जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. प्रदेश में 12 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज हुई है. सलूंबर और उदयपुर में बारिश का जोर रहा. राजस्थान में 31 स्थानों पर 2 इंच से अधिक बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के गंभीरी बांध में 57 एमएम बारिश दर्ज हुई. चित्तौड़गढ़ के ही बस्सी बांध में 50 एमएम बारिश दर्ज हुई. उदयपुर के झाडोल बांध में 95 एमएम बारिश दर्ज हुई है.