नई दिल्ली: आंध्र के काकीनाडा से आज चक्रवाती तूफान 'मोंथा' गुजरेगा. सरकार सतर्क, ओडिशा-बंगाल, तमिलनाडु में भी एहतियाती उपाय किए गए. देश के 6 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का दौर जारी है.मौसम विभाग के मुताबिक 'मोंथा' के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार है.
चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आज शाम या रात तक काकीनाडा से टकरा सकता है. मछलीपट्टनम, कलिंगपट्टनम के बीच तटीय बंदरगाह क्षेत्र काकीनाडा से टकरा सकता है. इस दौरान 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवाएं चलने की संभावना है.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिए. 'मोंथा' के खतरों को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए. PM मोदी ने भी CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर जानकारी ली. तटवर्ती राज्यों में मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह दी.
आज आंध्र के काकीनाडा से गुजरेगा चक्रवाती तूफान मोंथा:
-सरकार सतर्क, ओडिशा-बंगाल, तमिलनाडु में भी किए गए एहतियाती उपाय
-देश के 6 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना,
-पश्चिम बंगाल और केरल में भारी बारिश का दौर जारी
-मौसम विभाग के अनुसार 'मोंथा' के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार
-चक्रवाती तूफान 'मोंथा' आज शाम या रात तक टकरा सकता काकीनाडा से
-मछलीपट्टनम,कलिंगपट्टनम के बीच तटीय बंदरगाह क्षेत्र काकीनाडा से टकरा सकता
-इस दौरान 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से हवाएं चलने की संभावना
-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को दिए निर्देश
-'मोंथा' के खतरों को देखते हुए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश
-PM मोदी ने भी CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर ली जानकारी
-तटवर्ती राज्यों में मछुआरों को अगले 5 दिनों तक समुद्र में न जाने की सलाह