सिलेंडर का कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन ! होटल-रेस्टोरेंट पर आफत, गैस एजेसिंयों से सीधे बुकिंग पर लगा दी गई रोक

सिलेंडर का कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन ! होटल-रेस्टोरेंट पर आफत, गैस एजेसिंयों से सीधे बुकिंग पर लगा दी गई रोक

जयपुरः प्रदेश में एलपीजी संकट के बीच अब एक और आदेश आया है. गैस एजेसिंयों से सीधे बुकिंग पर रोक लगा दी गई है. उपभोक्ताओं ने टोल फ्री नंबर पर बुकिंग कराने का प्रयास किया. हालांकि यह नंबर अमान्य होने का मैसेज लोगों को मिल रहा. ऐसे में उपभोक्ता कन्फ्यूजन है कि गैस बुकिंग कहां से कराएं. 

वहीं कमर्शियल सिलेंडर पर रोक से होटल, रेस्टोरेंट पर भी आफत बनी हुई है. इनके कारोबार में 25 फीसदी तक कमी आई है. कैटरर्स ने नई बुकिंग लेने से फिलहाल हाथ खड़े कर दिए. होटल-रेस्टोरेंट वालों के पास अधिकतम दो दिन की ही एलपीजी बची है. शादी के सीजन में लोगों के सामने बुकिंग कैंसिल करने का संकट है. मार्च अप्रैल माह में ही जयपुर में करीब 10 हजार शादियां है.