नई दिल्ली : दिल्ली धमाके की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला एंगल सामने आया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस धमाके के पीछे जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ‘अंसार इंटरिम’ नाम का आतंकी संगठन बनाया था.
दिल्ली के लालकिला इलाके में हुआ धमाका भी इसी षड्यंत्र का हिस्सा था. मॉड्यूल से जुड़े डॉक्टरों ने वर्ष 2016 से आतंकवाद पोषक कट्टरपंथी विचारधारा को अपनाया था. इसके बाद मॉड्यूल आतंक की जड़ें मजबूत करने में जुटा था. इसका पर्दाफाश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया है.
वहीं आज भी जम्मू-कश्मीर के कठुआ और सांबा में हाई अलर्ट जारी किया है. जैश आतंकियों की घुसपैठ को लेकर अलर्ट किया गया है. जैश के संदिग्ध आतंकियों के पोस्टर लगे हैं. स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. संदिग्ध दिखने पर जानकारी देने को कहा गया है.
दिल्ली धमाके की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला एंगल सामने आया
-जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस धमाके के पीछे...
-जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ‘व्हाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया
-पुलिस के मुताबिक डॉक्टरों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए...
-‘अंसार इंटरिम’ नाम का आतंकी संगठन बनाया था