नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. दिल्ली पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर कई भ्रामक पोस्ट सामने आई. खबरों की पुष्टि करना जरूरी है. सोशल मीडिया पर लगातार नजर है. गुमराह करने वाले पोस्ट शेयर हुए. कई पोस्ट पर भ्रामक जानकारी फैलाई. 20 जुलाई को प्रदर्शन में कोई मौत नहीं हुई. केजरीवाल का पोस्ट दिखाकर पुलिस बोली. एक नेता ने पोस्ट डालकर झूठी खबर दी.
400 से ज्यादा विदेशी हैंडल ब्लॉक किए गए. सोनम वांगचुक को लेकर डीपफेक वीडियो बनाय गया. सेना को लेकर भी डीपफेक वीडियो बनाए. आपको बता दें कि जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से जुड़ी गुमराह करने वाली और झूठी जानकारी पर DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से पिछले कई हफ़्तों से जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है.
सोशल मीडिया पर जानकारी बहुत तेज़ी से वायरल होती है लेकिन हर पोस्ट, वीडियो या फोटो ज़रूरी नहीं कि सही हो. किसी भी जानकारी पर भरोसा करने या उसे आगे शेयर करने से पहले फ़ैक्ट-चेक करना बहुत ज़रूरी है. दिल्ली पुलिस भी लगातार सोशल मीडिया पर नज़र रख रही है. हम अपने सोशल मीडिया हैंडल से लगातार फ़ेक न्यूज़, AI और डीपफ़ेक वीडियो, एडिटेड क्लिप और गुमराह करने वाली पोस्ट की जानकारी शेयर कर रहे हैं ताकि लोग सही और गलत जानकारी में फ़र्क कर सकें.