जयपुरः भीषण गर्मी के बावजूद राजस्थान के स्मारकों में लाखों पर्यटक उमड़े. जनवरी से मई तक 29.53 लाख पर्यटक ऐतिहासिक धरोहरों पर पहुंचे. आमेर फोर्ट 7.68 लाख पर्यटकों के साथ सबसे लोकप्रिय आकर्षण बना, हवा महल में 6.44 लाख पर्यटक पहुंचे इसके साथ ही रिकॉर्ड आकर्षण बरकरार रहा. जंतर-मंतर और नाहरगढ़ ने भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित किया.
अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 3.40 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे. विदेशी चुनौतियों के बीच भी राजस्थान पर्यटन की रफ्तार मजबूत रही. पश्चिम एशिया तनाव का पर्यटक आवागमन पर सीमित असर दिखाई दिया. बेहतर सड़क, एयर कनेक्टिविटी और सुविधाओं का सीधा लाभ मिला. घरेलू पर्यटकों ने पर्यटन उद्योग को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई. जयपुर हेरिटेज सर्किट राजस्थान पर्यटन का सबसे बड़ा इंजन बना.