सीकरः विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी लक्खी मेले की मुख्य एकादशी आज है. ऐसे में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. श्रद्धालु एकादशी पर बाबा श्याम के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे है. हारे का सहारा के जयकारों से खाटू धाम गूंज उठा है. मंदिर मार्गों पर खाटू प्रेमियों की लंबी कतारें लगी है.
लखदातार ग्राउंड से भक्त पहुंच रहे है. सुबह करीब 11 बजे बाबा का रथ नगर भ्रमण पर निकलेगा. मेले में पुलिस प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं की सराहना की. सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के साथ श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहे.