अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी, हथियार नहीं डाले तो मौत तय

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीधी धमकी दी है. ट्रंप ने ईरान को हथियार डालने की धमकी दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि IRGC, सेना और पुलिस से अपने हथियार डाल दें. हथियार नहीं डाले तो मौत तय है.

ईरान को निर्धारित समय से पहले और अभूतपूर्व स्तर पर तबाह किया जा रहा है. भारी सैन्य नुकसान झेलने के बाद ईरान अब बातचीत करना चाहता है. अगर देश के सिक्योरिटी सिस्टम के अंदर के लोग मौजूदा लीडरशिप से अलग हो जाते हैं तो वाशिंगटन ईरान के लिए एक अलग भविष्य के लिए तैयार है. 

बता दें कि ईरान-इजराइल जंग का आज सातवां दिन है. ईरान पर इजरायल के हमले जारी हैं. इजराइल पर ईरान का जवाबी एक्शन देखने को मिला है. ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं. तेल अवीव पर ईरान की मिसाइलें गिरी हैं. ईरानी हमले में तेल अवीव में भारी तबाही हुई है. इजराइल का एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी हवाई हमलों को रोकने में नाकाम रहे हैं. दुबई में भी ईरानी सेना का हवाई हमला हुआ है. 

ईरानी ड्रोन हमले के बाद दुबई में धमाके हुए हैं. इजरायल की लेबनान पर भी भीषण बमबारी हुई है. लेबनान की राजधानी बेरुत पर मिसाइल अटैक हुआ है. बेरुत के रिहायशी इलाकों में जोरदार धमाके हुए. फिलिस्तीन पर ईरान ने कई मिसाइलें दागी हैं. फिलिस्तीन के आसमान में मिसाइल दिखी है.